तेहरान , अप्रैल 17 -- ईरान के विदेश मंत्री सैय्यद अब्बास अराघची ने घोषणा की है कि लेबनान में लागू संघर्ष विराम के मद्देनजर, होर्मुज जलडमरूमध्य से सभी वाणिज्यिक जहाजों के गुजरने का मार्ग पूरी तरह से खोल दिया गया है।
श्री अराघची ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। उन्होंने इसमें स्पष्ट किया कि संघर्ष विराम की शेष अवधि के दौरान सभी व्यापारिक जहाजों के लिए यह मार्ग खुला रहेगा। यह आवागमन ईरान के बंदरगाह और समुद्री संगठन द्वारा पहले से निर्धारित और समन्वित मार्ग के माध्यम से संचालित किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित