नयी दिल्ली, सितंबर 28 -- लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा समुद्री मार्ग के जरिये कई देशों की यात्रा पूरी करने वाली पहली भारतीय महिलायें हैं।

लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के. केरल के कोझिकोड के परम्बिल कडावु गांव की रहने वाली हैं। दिलना के पिता दिवंगत टी. देवदास भी पूर्व सैन्य अधिकारी रहे हैं। उनके पति लेफ्टिनेंट कमांडर धनेश कुमार भी नौसेना अधिकारी हैं। लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना को 2014 में लॉजिस्टिक्स अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। वह एनसीसी कैडेट भी रहीं हैं।

वहीं, लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा अलागिरिसामी पुडुचेरी की मूल निवासी हैं। इनके पिता अलागिरिसामी जीपी वायु सेना में पायलट रहे हैं। लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा 2017 में नौसेना के आयुध कैडर में शामिल हुयी थीं।

दोनों अधिकारियों की नाविका सागर परियोजना के दूसरे चरण की यात्रा दो अक्टूबर 2024 से गोवा से शुरू हुई जो 29 मई 2025 को समाप्त हुई थी। इस यात्रा में 238 दिन लगे और इस जहाज पर सिर्फ दो महिला अधिकारी ही मौजूद थीं। दोनों ने करीब आठ माह में 50 हजार किलोमीटर की समुद्री यात्रा तय की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित