मुंबई, सितम्बर 25 -- मुंबई इंडियंस ने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और दो बार की विश्व कप विजेता लीसा काइटली को आज अपनी महिला टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया।
1997 और 2005 में ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीमों का हिस्सा रहीं काइटली महिला क्रिकेट की सबसे सम्मानित कोचों में से एक हैं। अपने शानदार खेल करियर और ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और शीर्ष वैश्विक लीगों में कोचिंग के अनुभव के साथ, वह मुंबई इंडियंस टीम में बेजोड़ अनुभव और दूरदर्शिता लेकर आएंगी। मुंबई इंडियंस महिला टीम पहले से ही डब्ल्यूपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम है, जिसने केवल तीन सीजन में दो चैंपियनशिप जीती हैं। 2023 और 2025 में वह डब्ल्यूपीएल विजेता रही है।
इस मौके पर खुशी जाहिर करते हुए नीता एम. अंबानी ने कहा, "हमें मुंबई इंडियंस परिवार में लीसा काइटली का स्वागत करते हुए बेहद खुशी हो रही है। लीसा ने अपने जुनून से क्रिकेट की कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। उनका आगमन मुंबई इंडियंस के लिए एक रोमांचक व नया अध्याय है क्योंकि हम और ऊंचा उड़ने के लिए तैयार हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित