त्रिपोली , फरवरी 22 -- लीबिया की राजधानी त्रिपोली के पूर्व स्थित तटीय शहर कसर अल-अख्यार के एक समुद्र तट पर कम से कम सात प्रवासियों की मौत हो गयी है।

जांच अधिकारियों के अनुसार, समुद्र की अशांत स्थिति के कारण संभावित लापता व्यक्तियों की संख्या का अभी ठीक-ठीक पता नही चला है।

स्थानीय मीडिया ने शनिवार इस घटना की जानकारी दी। रिपोर्ट में कसर अल-अख्यार पुलिस स्टेशन के एक न्यायिक अधिकारी के हवाले से बताया गया है कि एक महिला और एक बच्चे समेत इन सात प्रवासियों के शव समुद्री लहरों के साथ बहकर तट पर आ गये थे। उन्होंने यह भी जोड़ा कि घटना के हालात का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित