भरतपुर , मार्च 13 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर में चौथ का बरवाड़ा तहसील क्षेत्र के बनास नदी की लीज नहीं होने के बावजूद बजरी खनन करने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार को धरना शुरू करते हुए रास्ते अवरुद्ध कर दिए।
ग्रामीणों का कहना है रोजाना बड़ी संख्या में ट्रक खातेदारी भूमि से लेकर सवाई चक में होकर गुजर रहे हैं। इसके कारण उनकी फसलें भी खराब हो रही है। प्रशासन को अवगत कराए जाने के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा है।
सूत्रों ने बताया कि कुछ बड़े कारोबारी टोंक जिले की बजरी लीज से स्टॉक के नाम पर सोलपुर गांव में बड़े-बड़े स्टॉक कर रहे हैं।
इससे पहले भी परेशान होकर ग्रामीणों ने रास्ता बंद कर दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने बजरी कारोबारी से मिली भगत करके रास्ता खुलवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित