, March 23 -- माॅस्को, 23 मार्च (वार्ता/स्पुतनिक) रूसी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने फोन पर बातचीत कर फारस की खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "ईरानी पक्ष की पहल पर, रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची से टेलीफोन पर बातचीत की। इस बातचीत में फारस की खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा हुई, जो अमेरिका और इज़रायल की आक्रामकता के परिणामस्वरूप नाटकीय रूप से बिगड़ गई है।"बयान में कहा गया कि ईरानी विदेश मंत्री ने समर्थन के लिए माॅस्को को धन्यवाद दिया जबकि रूसी विदेश मंत्री ने ईरानी परमाणु अवसंरचना पर अमेरिकी-इजरायली हमलों को अस्वीकार्य बताया और रूसी कर्मियों के लिए सुरक्षा जोखिम उत्पन्न करने वाला और विनाशकारी परिणामों से भरा बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित