श्रीनगर , मार्च 23 -- राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर को हुए कार विस्फोट की जांच में सोमवार को पूरे कश्मीर में नौ स्थानों पर तलाशी ली।
एनाआईए ने बताया कि उसने श्रीनगर, बारामूला, जम्मू, कुलगाम, गंदरबल और हंदवाड़ा जिलों में नौ स्थानों पर छापेमारी की। एनआईए प्रवक्ता ने कहा कि तलाशी के दौरान कई डिजिटल उपकरण जब्त किये गये हैं और उन्हें फॉरेंसिक विश्लेषण के लिए भेज दिया गया है।
यह छापेमारी इस विस्फोट के पीछे सक्रिय 'आतंक मॉड्यूल' के सिलसिले में गिरफ्तार व्यक्तियों के परिसरों पर की गयी है। 10 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय राजधानी को दहला देने वाले इस घातक विस्फोट में अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस विस्फोट में कई की मौत हो गयी थी और कई घायल हो गये थे। मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी भी उसी घातक विस्फोट में मारा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित