बारां , जनवरी 27 -- राजस्थान में बारां जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही बरतने एवं उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर विधानसभा क्षेत्र किशनगंज के भाग संख्या 14 के बीएलओ राजमल बैरवा को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बृजनगर में विद्यालय सहायक बैरवा का निलंबन काल में मुख्यालय उपखण्ड कार्यालय, किशनगंज रहेगा। कार्मिक को निलम्बन काल में नियमानुसार निर्वहन भत्ता देय होगा ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित