मैनपुरी , फरवरी 25 -- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र में आज चार दिन से लापता युवक का शव पॉलीटेक्निक कालेज के पास हाइवे किनारे से पुलिस ने बरामद किया है। मृतक के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। परिजनों ने शव मिलने पर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को जाँच का भरोसा दिया है कि कमलेश की मौत की गहराई से जाँच होगी।
पुलिस उपाधीक्षक भोगांव राम कृष्ण द्विवेदी ने बताया कि किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर निवासी कमलेश पुत्र मख्तियार सिंह कासगंज जिले में दुग्ध प्लांट पर काम करता था।
20 फरवरी को वह अपने गाँव के लिए रवाना हुआ,पर रास्ते से ही गायब हो गया।युवक के परिजनों ने किशनी थाने में गुमशुदगी बाकी रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।बुधवार को कमलेश का शव पॉलिटेक्निक कालेज के पास हाइवे किनारे शव मिला।
परिजनों के अनुसार जब कमलेश घर नहीं पंहुचा,तो उसने खोजने का प्रयास किया और पुलिस को सूचना दी। मोबाईल पर भी जब संपर्क नहीं हुआ तब पुलिस को सूचना दी गयी।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है ,फॉरेन्सिक जांच कराई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित