भरतपुर , फरवरी 21 -- राजस्थान में भरतपुर की सुजान गंगा नहर में शनिवार को शव बरामद हुआ।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की पहचान गोपालगढ़ निवासी अतुल के रूप में हुई है, जो शुक्रवार को अपने घर से अलीगढ़ में किसी की मौत हो जाने पर गमी में शामिल होने की बात कहकर निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। इसके बाद उसके परिजन उसकी तलाश कर रहे थे।
लोगों ने जब एक शव सुजान गंगा नहर में देखा तो पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस की सूचना पर अतुल के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की शिनाख्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित