ललितपुर , अप्रैल 02 -- उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में कोतवाली तालबेहट पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब पांच लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मोहल्ला चौबयाना निवासी शिवकुमारी के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान घर में रखी स्टील की टंकियों और प्लास्टिक की बोरियों से करीब 10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित