ललितपुर , दिसम्बर 06 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर की जिला अदालत में शनिवार को हत्या की आरोप में पेशी पर आई महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि वर्ष 2023 में कोतवाली सदर अंतर्गत मुहल्ला नेहरू नगर में लाठी डंडों से पीट-पीटकर किशन नामक एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी, जिसमें गेंदाबाई (60) समेत आधा दर्जन आरोपी जेल भेजे गए थे। महिला जमानत पर जेल से बाहर आई थी। जिला न्यायालय में पेशी पर जाते समय आज न्यायालय परिसर में उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित