ललितपुर , जनवरी 22 -- उत्तर प्रदेश के ललितपुर में आज गुरूवार को घरेलू विवाद के चलते दामाद ने अपनी सास के सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी।

थाना बार क्षेत्रांतर्गत ग्राम देवरान निवासी मुन्नी 50 वर्ष पत्नी रामस्वरूप की बेटी रश्मि सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मुहल्ला आजादपुरा के करीमनगर निवासी दामाद सोबरन सिंह राजपूत के साथ रहती थी व बेटी और दामाद के बीच पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर घरेलू परिवारिक विवाद चल रहा था, जिस पर बेटी ने अपनी मां व रिश्तेदारों को विवाद को निपटाने के लिये बुलाया, लेकिन जब विवाद नहीं निपटा तब मां अपनी बेटी को लेकर अपने साथ अपने घर देवरान ले जाने लगी, इसी दौरान सास और दामाद के बीच जमकर कहासुनी हुई , जिससे आक्रोशित दामाद ने छत से अपनी सास के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह लहू लुहान होकर गिर गई।

उसके परिजनों ने उसे उपचार हेतु ललितपुर मेडीकल कॉलेज ले गये, जहां चिकित्सकों ने परीक्षणोपरान्त मुन्नी को मृत घोषित कर दिया व चिकित्सकों ने शव को मोर्चरी में रखकर सूचना पुलिस को दी। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते बेटी के घर समझाने आई सास व दामाद के बीच हुये झगड़े पर दामाद द्वारा छत से पत्थर मारकर सास की हत्या कर दी व पुलिस आरोपी दामाद की तलाश में जुटी हुई है व मृतका का शव पोस्टमार्टम हेतु भेजकर कार्यवाही की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित