ललितपुर , दिसम्बर 27 -- उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को बाईक से खाद की बोरी लेने जा रहे किसान की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि सदर कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुमरोल निवासी कमल पटेल (44) फसल में कम पड़ गई खाद की बोरी लेने के लिए वह बाईक से ललितपुर जा रहा था, जब वह सागर-ललितपुर राजमार्ग पर स्थित ग्राम भैंसाई के पास पहुंचा था, तभी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल होकर बाईक सहित गिर गया।
राहगीरों ने घायल को 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। उसके पास से मिले दस्तावेजों से उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे व उपचार के दौरान कमल पटेल की मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित