ललितपुर , मार्च 22 -- उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में रविवार को करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार जखौरा थाना क्षेत्र के ग्राम धर्मपुरा निवासी अरविंद सिंह राजपूत (30) अपने खेत में लगी सब्जियों की सिंचाई करने गए थे। इस दौरान वह पानी की मोटर के तार पास में रखे ट्रांसफार्मर से जोड़ रहे थे, तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए और अचेत होकर गिर पड़े।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित