लखनऊ , अप्रैल 22 -- लखनऊ सुपर जायंट्स ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 20026 के 32वें मुकाबले में टॉस जीतकर राजस्थान रॉयल्स को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।
आज यहां लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। टॉस के बाद उन्होंने कहा कि आपको पता है कि हम इस कंडीशन में खेल रहे हैं और अभी भी जीत की तलाश कर रहे हैं। पिछले कुछ मैच हमारे लिए चुनौतीपूर्ण रहे हैं लेकिन एक प्लेयर के तौर पर हम इससे निपटने के तरीके तलाश रहे हैं। उन्होंने कहा कि टीम में दो बदलाव है। आज मयंक यादव और दिग्वेश राठी की टीम में वापसी हुई है।
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कहा कि मैंने अपने खिलाड़ियों से कहा था कि मैं यह टॉस हारने जा रहा हूं। मैं खुश हूं कि टॉस हार गया। मेरे हिसाब से हमने बल्लेबाजी अच्छी की है लेकिन मध्यक्रम में थोड़ा मिस कैलकुलेशन हुआ है। उन्होंने कहा आज टीम में बदलाव नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित