लखनऊ , फरवरी 8 -- समाजवादी पार्टी (सपा) की एक अहम बैठक आज लखनऊ में आयोजित की जा रही है। सुबह 11 बजे सपा विधानमंडल दल की बैठक होगी, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। बैठक में आगामी बजट सत्र को लेकर सदन के भीतर और बाहर सरकार को घेरने की रणनीति तय की जाएगी।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जनहित से जुड़े सवालों पर सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा करने का विस्तृत रोडमैप तैयार किया जाएगा। बैठक में विधायकों को सत्र के दौरान एकजुट होकर मुखर भूमिका निभाने के निर्देश दिए जा सकते हैं। कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्ष के तीखे तेवरों के चलते सदन में हंगामे के आसार भी जताए जा रहे हैं। सपा की रणनीति सरकार को जवाबदेह बनाने और जनसमस्याओं को सदन के केंद्र में लाने पर केंद्रित रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित