हरिद्वार , अप्रैल 01 -- त्तराखंड के हरिद्वार जनपद में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने बुधवार को एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपद भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा थाना स्तर पर अलग-अलग टीमों का गठन कर क्षेत्र में सक्रिय रूप से चेकिंग की जा रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित