अहिल्यानगर , मई 1 -- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) के विधायक रोहित पवार ने शुक्रवार को एक बार फिर राकांपा के दोनों गुटों के संभावित पुनर्मिलन की अटकलों को बल दिया।
श्री रोहित पवार ने कहा कि यदि अजीत पवार के नेतृत्व वाली राकांपा सत्ताधारी गठबंधन से अपना समर्थन वापस ले लेती है, तो उसका शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी के साथ पुनर्मिलन हो सकता है। उन्होंने यह दावा भी किया कि दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम चरण के दौरान भाजपा विरोधी रुख अपना लिया था।
श्री रोहित पवार कर्जत-जामखेड़ विधानसभा क्षेत्र में नागरिक समस्याओं को लेकर आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान बोल रहे थे।
श्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी जब तक सत्ताधारी गठबंधन का समर्थन जारी रखती है, तब तक पुनर्मिलन कैसे संभव है, इस पर सवाल उठाते हुये श्री रोहित पवार ने कहा कि सरकार से नाता तोड़ना ही दोनों गुटों को एक साथ लाने की एकमात्र शर्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित