सासाराम, मार्च 22 -- रोहतास जिला के संझौली प्रखंड के जिगनी गांव में स्थित एक हनुमान मंदिर में बीती रात भीषण चोरी हो गई है।
सूत्रों के अनुसार चोरों मंदिर में दो दरवाजों की कुंडी को काटकर अंदर घुसे तथा बजरंगबली का चांदी का गदा, खड़ाऊँ, झाल, माइक म्यूजिक सेट तथा अन्य कीमती आभूषण चुरा लिया।
ग्रामीणों का कहना है कि सभी आभूषणों का वजन ढाई से 3 किलो के करीब था। आज सुबह जब मंदिर के देखरेख करने वाले वहां पहुंचे तो मंदिर में ताल टूटा देखकर चौंक गए।
मंदिर के पास उपस्थित लोगों ने बताया कि इस वहां इस प्रकार की चोरी पहली बार हुई है।
इस घटना के बाद संझोली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन शुरू कर की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित