सासाराम , अप्रैल 06 -- बिहार में रोहतास जिले की एक अदालत ने सोमवार को दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी को दस वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनायी है।
जिला न्यायाधीश ( तृतीय) जीवन लाल की अदालत ने दुष्कर्म के चार साल पुराने एक मामले में सजा के बिंदु पर सुनवाई करते हुए दोषी पाये अभियुक्त झारखंड में पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र निवासी सतीश दुबे उर्फ सतीश चंद्र को 20 हजार 500 रूपया अर्थ दंड सहित दस साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। मामले की प्राथमिकी चार साल पूर्व डेहरी महिला थाना में दर्ज हुई थी,जिसका ट्रायल सत्रवाद संख्या 757/2023 में चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित