सासाराम , मार्च 29 -- बिहार में रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र में आग की चपेट में आकर तीन किन्नर झुलस गये।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि रामनवमी को लेकर निकाले गये जुलूस में किन्नरों की टोली आग जलाकर करतब दिखा रही थी। करतब के दौरान अचानक किन्नरों का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते आग फैल गई। आग की चपेट में आने से तीन किन्नर गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित