सासाराम , अप्रैल 15 -- बिहार में रोहतास जिले के सासाराम नगर थाना क्षेत्रमें बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुरानी जीटी रोड पर साहू सिनेमा के समीप बुधवार की सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गयी। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये। मृतक की पहचान जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के किरहिंडी गांव निवासी कन्हैया पासवान के पुत्र ओमप्रकाश पासवान (25) के रूप में की गयी है।
सूत्रों ने बताया कि स्कॉर्पियो पर सवार तीन लोग जन्मदिन की पार्टी में शामिल होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान साहू सिनेमा के समीप स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। इस दौरान पेड़ के पास स्थित पान दुकान की दो गुमटियों भी क्षतिग्रस्त हो गयी।
सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कोपोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घायलों को सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित