सासाराम , फरवरी 17 -- बिहार में रोहतास जिले के परसथूआ थाना क्षेत्रमें शैक्षणिक परिभ्रमण बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो शिक्षकों की मौत हो गयी तथा पांच शिक्षक और 11 छात्र घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि कैमूर जिले के चैनपुर अंचल के मध्य विद्यालय बढ़ौना की शैक्षणिक परिभ्रमण बस सोमवार की रात छात्रों और शिक्षकों को लेकर पटना जा रही थी। रात करीब 12:30 बजे सोहसा गांव के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 319 पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।इस घटना में दो शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच शिक्षक और 11 छात्र घायल हो गए हैं।
सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। घायलों का इलाज नजदीकी अस्पतालों में किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित