बुखारेस्ट , फरवरी 06 -- रोमानिया के राष्ट्रीय जल विज्ञान और जल प्रबंधन संस्थान ने भारी बारिश के बाद जल स्तर में खतरनाक वृद्धि की चेतावनी देते हुए शुक्रवार को प्राहोवा और बुज़ाउ काउंटी में भीषण बाढ़ की चेतावनी जारी की है।
अधिकारियों ने प्राहोवा काउंटी की नदियों और पूर्व-मध्य व्रान्सा काउंटी की नदी क्षेत्रों में स्थानीय समयानुसार दोपहर 12 बजे तक 'ऑरेंज अलर्ट' भी जारी किया है, जबकि पूर्वी रोमानिया में बारलाद नदी बेसिन के कुछ हिस्सों में 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
प्राहोवा में, दमकलकर्मियों ने जलमग्न क्षेत्रों से पानी निकालने के लिए तत्काल कार्रवाई की, हालांकि किसी घर के क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित