संभल , फरवरी 09 -- उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार एक ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार तहसील गुन्नौर के गांव उमरा निवासी 32 वर्षीय दुर्गेश सोमवार दोपहर नत्थू सिंह के साथ बाइक से वैरपुर गांव से अपने घर लौट रहा था। थाना जुनावई क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर बदायूं की ओर जा रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नत्थू सिंह को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित