हैदराबाद , नवंबर 08 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी को उनके जन्मदिन पर शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शुभकामनाएं दी।

श्री मोदी ने 'एक्स' पर एक संदेश में कहा, " तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें। "लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, " तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी जी को जन्मदिन की बधाई। आपके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।"तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने लिखा, " राज्य एवं राष्ट्र के लोगों के लिए कई और वर्षों तक आप समर्पित सार्वजनिक सेवा जारी रखें। "आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, " मैं अपने तेलंगाना समकक्ष रेवंत रेड्डी के अच्छे स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। "तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने लिखा, " उन्हें सुख, अच्छे स्वास्थ्य और कई वर्षों तक सार्वजनिक सेवा के लिए शुभकामनाएं। "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक पत्र के माध्यम से तेलंगाना के मुख्यमंत्री को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर श्री रेड्डी को शुभकामनाएं दीं और उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी आयु की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित