मुंबई , मार्च 27 -- महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता अमित ठाकरे ने मध्य रेलवे की भर्ती प्रक्रिया में कथित तौर पर मराठी भाषा को बाहर रखे जाने के विरोध में रेलवे प्रशासन को एक पत्र लिखा है।

अपने पत्र में, श्री ठाकरे ने मराठी को दरकिनार करने के लिए जानबूझकर किए गए कथित प्रयास पर कड़ा ऐतराज जताया और विभागीय पदोन्नति मानदंडों में मराठी को शामिल न किए जाने पर चिंता व्यक्त की।

मनसे नेता ने सवाल किया कि सिस्टम में मराठी भाषा के प्रति 'एलर्जी' क्यों दिखाई दे रही है और मराठी भाषी लोगों की प्रगति को रोककर किसके हितों को साधा जा रहा है।

श्री ठाकरे ने मांग की है कि अधिसूचना में संशोधन कर मराठी को उचित सम्मान के साथ शामिल किया जाए। उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि यदि इस मुद्दे का समाधान नहीं किया गया, तो मनसे जवाबदेही तय करने और मराठी कामगारों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन शुरू करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित