भरतपुर , जनवरी 30 -- राजस्थान में भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र में आगरा-कोटा रेलमार्ग पर शुक्रवार सुबह रेलवे फाटक नंबर-27 के पास एक व्यक्ति का शव मिला।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक की जेब से 140 रुपये बरामद होने के अलावा पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिलने से मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन से गिरने के कारण हुई है। शव के सिर में गंभीर चोट के निशान हैं और काफी खून बहा हुआ मिला है। पुलिस ने शव रूपवास के अस्पताल के शवगृह में रखवाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित