नयी दिल्ली , मार्च 25 -- भारतीय रेलव ने अपने संचार नेटवर्क को बेहतर बनाने और कई जोन में कवच स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली का विस्तार करने के उद्देश्य से लगभग 1,236 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

रेल मंत्रालय की बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार ये स्वीकृतियां तीन अलग-अलग प्रस्तावों के तहत आती हैं। इनमें दो परियोजनाएं मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे पर ऑप्टिकल फाइबर और ग्राउंड वायर इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित हैं, और एक परियोजना दक्षिणी रेलवे के उच्च उपयोग वाले मार्गों पर कवच की तैनाती पर केंद्रित है।

विज्ञप्ति के अनुसार मध्य रेलवे के सभी पांच डिवीजनों में 623.63 करोड़ रुपये की लागत से ड्यूल फाइबर संचार नेटवर्क स्थापित किया जाएगाभारतीय रेलवे गुजरात के राजकोट और भावनगर डिवीजनों में 302.26 करोड़ रुपये की लागत से फाइबर संचार नेटवर्क का निर्माण पूरा करेगा। तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के 548 किलोमीटर लंबे व्यस्त मार्गों पर 310.18 करोड़ रुपये की लागत से कवच 4.0 टक्कर निवारण प्रणाली लगाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित