भरतपुर , मई 10 -- राजस्थान में भोपाल-जोधपुर रेलमार्ग पर राजस्थान के सवाई माधोपुर में चौथ का बरवाड़ा रेलवे स्टेशन पर रविवार को भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच से महिला का बैग चोरी करके भाग रहे तीन बदमाशों को स्टेशन स्टाफ और अन्य लोगों ने धरदबोंचा।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) सूत्रों ने बताया कि आरोपी के पास से बरामद बैग में रखा महिला का पर्स, 1570 रुपए नगद, चांदी की अंगूठी और अन्य सामान सुरक्षित मिल जाने पर पीड़ित महिला ने हालांकि मामला दर्ज कराने से मना कर दिया, लेकिन जीआरपी आरोपी के खिलाफ ने मामला दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित