नयी दिल्ली , मार्च 25 -- रेलवे ने पटना - टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खराब खाना परोसने को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए अपनी ही कंपनी भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) 10 लाख रुपये तथा सेवा प्रदाता कंपनी पर 50 लाख का जुर्माना का जुर्माना लगाया है और उसका अनुबंध समाप्ति कर दिया है।

रेलवे ने बुधवार को यहां बताया कि भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ने अपनी ही आईआरसीटीसी पर शिकंजा कसते हुए 10 लाख का जुर्माना ठोका है। यह कार्रवाई 15 मार्च को ट्रेन संख्या 21896 पटना - टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में पाई गई अनियमितता को लेकर की गयी है। रेलवे ने यात्री द्वारा भोजन की गुणवत्ता को लेकर की गयी शिकायत शिकायत को गंभीरता से लिया गया और आईआरसीटीसी पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही संबंधित सेवा प्रदाता पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है तथा अनुबंध समाप्ति का आदेश दिया है।

भारतीय रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा, "यात्रियों की सुरक्षा एवं गुणवत्ता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।"गौरतलब है कि रेलवे आईआरसीटीसी के माध्यम से अपने विशाल नेटवर्क में प्रतिदिन 15 लाख से अधिक यात्रियों को भोजन परोसता है, जो विश्व के सबसे बड़े ऑनबोर्ड खाद्य संचालनों में से एक है। यात्री सुरक्षा और खाद्य गुणवत्ता इस मिशन की आधारशिला है। इस मानक का कोई भी उल्लंघन होने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित