नयी दिल्ली , अक्टूबर 23 -- दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि रेखा गुप्ता सरकार के यमुना की सफाई के संकल्प और आठ माह के प्रयासों का परिणाम है कि आज यमुना का जल ना केवल डुबकी लगाने योग्य , बल्कि आचमन (पीने) योग्य भी हो गया है।
श्री सचदेवा ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा, " गत वर्ष 25 अक्टूबर को छठ पूजा से 10 दिन पहले मैंने यमुना की दुर्दशा को दुनिया के समक्ष उजागर करने के लिए दिल्ली में यमुना के आईटीओ घाट पर डुबकी लगायी थी। पूरी दुनिया ने देखा था कि उस समय यमुना गंदे नाले के समान थी और डुबकी ने मुझे अस्पताल पहुंचा दिया था।"उन्होंने कहा कि यमुना में लगायी गयी उस डुबकी ने अरविंद केजरीवाल सरकार की यमुना सफाई के नाम पर लूट को जगजाहिर कर दिया था और यमुना जी और छठ मईया के आशीर्वाद से दिल्ली में भाजपा सरकार बनी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित