नयी दिल्ली , फरवरी 18 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए बुधवार को 50वें मातृश्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
मातृश्री अवॉर्ड समिति के संयोजक चेतन शर्मा ने आज यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके इस योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भारत माता की प्रतिमा और शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े विवेक शर्मा, महामायी सेवा न्यास के दीपक बजाज तथा समिति सदस्य बिट्टी भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि मातृश्री अवॉर्ड की शुरुआत वर्ष 1975 में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय दिनेश शर्मा ने की थी। उनका उद्देश्य समाज और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित