मास्को , अप्रैल 27 -- रूस ने पश्चिमी देशों के अपने क्षेत्रों में परमाणु हथियार तैनात करने की बढ़ती इच्छा पर गहरी चिंता व्यक्त की है और चेतावनी दी है कि यह रुझान भविष्य में और तेजी से बढ़ सकता है।

परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) समीक्षा सम्मेलन में रूसी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख और रूसी विदेश मंत्रालय के एंबेसडर-एट-लार्ज आंद्रेई बेलौसोव ने स्पुतनिक को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि रूस एनपीटी के संदर्भ में कई मुद्दों को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है। उनके अनुसार, पश्चिम के देशों में एक ऐसा चलन देखा जा रहा है जो जल्द ही 'हिमस्खलन जैसी वृद्धि' में बदल सकता है।

उल्लेखनीय है कि एनपीटी की 11वीं समीक्षा बैठक आज से से 22 मई तक न्यूयॉर्क में आयोजित की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित