मॉस्को, सितंबर, 29 -- रूसी सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष दिमित्री मेदवेदेव ने सोमवार को कहा कि रूस को यूरोप समेत किसी से कोई जंग करने की जरूरत नहीं है।

श्री मेदवेदेव ने कहा " रूस को किसी के साथ भी युद्ध करने की आवश्यकता नहीं है। यूरोप में अब कुछ भी लाभ कमाने लायक नहीं है। यूरोप की अर्थव्यवस्था कमजोर है और वह अमेरिका पर निर्भर है और उसकी संस्कृति अपमानजनक रूप से बिगड़ रही है। यूरोप अपनी पहचान खो रहा है और आक्रामक प्रवासियों में विलीन हो रहा है।"उन्होंने कहा कि रूस हमेशा यूरोप के लिये एक मुक्तिदाता के रूप में आया है, आक्रमणकारी के रूप में नहीं। उन्होंने कहा कि यूरोप और रूस के बीच संघर्ष में बड़े पैमाने पर विनाशकारी हथियारों के इस्तेमाल से भीषण तबाही का खतरा है।

श्री मेदवेदेव ने कहा कि रूस के लोगों को मुख्य काम अपने प्रदेशों का विकास करना है, जिनमें हमारी पुनः प्राप्त भूमि की बहाली भी शामिल है। यह न तो आसान है और न ही सस्ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित