मॉस्को , मार्च 27 -- रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने टेलीफोन पर बातचीत कर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर चर्चा की है।

इस दौरान मंत्रियों ने ईरान के खिलाफ अमेरिका-इज़रायल की "बिना उकसावे की आक्रामक कार्रवाई" से उत्पन्न "गंभीर सैन्य-राजनीतिक संकट" पर विचार-विमर्श किया।

दोनों पक्षों ने अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर और क्षेत्र के सभी देशों के वैध हितों को ध्यान में रखते हुए इस संघर्ष को राजनीतिक और कूटनीतिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ाने की संभावनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान किया। इन देशों में ईरान तथा खाड़ी सहयोग परिषद के पड़ोसी देश शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित