, Feb. 2 -- सेंट पीटर्सबर्ग, 02 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) रूसी पुलिस ने लेनिनग्राद क्षेत्र में यूक्रेन से संचालित हो रहे कॉल सेंटर को बंद करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।

रूस के पश्चिम में यह दूरसंचार केंद्र यूक्रेन के जालसाज़ संचालित कर रहे थे। रूसी गृह मंत्रालय ने सोमवार को जारी एक बयान में कहा कि इस संबंध में सेंट पीटर्सबर्ग से दो संदिग्ध गिरफ्तार किये गये हैं। जांचकर्ताओं का मानना है कि दोनों संदिग्ध यूक्रेन में मौजूद कॉल सेंटरों से अगस्त 2025 से संपर्क में थे। वे अंतरराष्ट्रीय कॉल लगाने के लिये सिम बॉक्स का इस्तेमाल कर रहे थे, जो कॉल करने वाले की पहचान और लोकेशन छिपा लेता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित