नयी दिल्ली , मई 04 -- पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरूआती रूझानों में असम और पुड्डुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की वापसी होती दिख रही है जबकि पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भारी उलटफेर की संभावना के साथ क्रमश: भारतीय जनता पार्टी और टीवीके स्पष्ट बढत बनाये हुए हैं। केरल में भी एक दशक बाद कांग्रेस के नेतृत्व में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा की सरकार बनने की प्रबल संभावना है।
चुनाव आयोग के शुरूआती रूझानों के आंकड़ों के अनुसार सुबह 11 बजे तक असम विधानसभा की 126 में से 124 सीटों के रूझान मिलने हैं और इनमें भाजपा को 76 , कांग्रेस को 26 , असम गण परिषद को 10 औरबोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीओपीएफ) को 10 सीटों पर बढत हासिल है।
केरल विधानसभा की 140 में 128 सीटों के रूझान मिले हैं जिनमें से कांग्रेस को 58, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को 30, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को 23 , भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को 10 और केएफसी को 7 सीटों पर बढत मिल रही है।
पुड्डुचेरी विधानसभा की 30 में से 16 सीटों के शुरूआती रूझानों में एआईएनआरसी 8, निर्दलीय 3, भाजपा 2, कांग्रेस 2 और द्रमुक दो सीटों पर आगे चल रही है।
तमिलनाडु में भी शुरूआती रूझानों में एग्जिट पोल के विपरीत भारी उलट फेर देखने को मिला है और विधानसभा की 234 में से 219 सीटों के रूझानों में टी वी के अप्रत्याशित रूप से सबसे आगे 104 सीटों पर, अन्नाद्रमुक दूसरे स्थान पर 66 तथा सत्तारूढ द्रमुक 39 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित