मुंबई , जनवरी 16 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 44.75 पैसे टूट गया और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 90.7875 रुपये का बोला गया।

भारतीय मुद्रा में यह लगातार तीसरी गिरावट है। पिछले कारोबारी दिवस पर 14 जनवरी को यह 11 पैसे की गिरावट के साथ 90.34 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी। तीन दिन में यह 61.25 पैसे लुढ़क चुकी है।

रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा यह 3.50 पैसे उतरकर 90.3750 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। धीरे-धीरे इसकी गिरावट और बढ़ती गयी। एक समय यह 90.89 रुपये प्रति डॉलर तक टूट चुका था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार से पैसा निकालने से रुपये पर दबाव पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित