मुंबई , दिसंबर 26 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया शुक्रवार को 19 पैसे टूटकर 89.90 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। भारतीय मुद्रा लगातार दूसरे दिन कमजोर हुई है। गुरुवार को यह आठ पैसे की गिरावट में 89.71 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।
रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह 13 पैसे फिसलकर 89.84 रुपये प्रति डॉलर पर खुला था। यह नीचे 89.94 रुपये और ऊपर 89.74 रुपये प्रति डॉलर तक गया। अंत में 89.90 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार से पैसा निकालने और बैंकों के डॉलर खरीद बढ़ाने से रुपये पर दबाव रहा। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर सूचकांक में नरमी से रुपये की गिरावट सीमित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित