मुंबई , फरवरी 02 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया सोमवार को 44 पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.4950 रुपये प्रति डॉलर बोला गया।

पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा छह पैसे की मजबूती के साथ 91.9350 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई थी।

रुपया आज 1.50 पैसे टूटकर 91.95 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और इसके बाद लगातार मजबूत हुआ। बीच कारोबार में एक समय यह 91.45 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों के भारतीय पूंजी बाजार में पैसा लगाने से रुपया मजबूत हुआ। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में पांच प्रतिशत की गिरावट से भी रुपये को समर्थन मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित