मुंबई , जनवरी 28 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बुधवार को 24 पैसे टूटकर 91.9250 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी दिवस पर रुपया 22 पैसे की मजबूती के साथ कारोबार की समाप्ति पर 91.68 रुपये प्रति डॉलर पर रहा था।

रुपये में आज बड़ा उतार-चढ़ाव देखा गया। शुरुआती कारोबार में इसमें तेजी थी। यह 8.50 पैसे की बढ़त में 91.60 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 91.50 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हुआ। लेकिन विदेशी संस्थागत निवेशकों की भारतीय पूंजी बाजार में बिकवाली के दबाव में यह 91.9250 रुपये प्रति डॉलर तक टूटकर उसी स्तर पर बंद हुआ।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों तेजी से भी रुपये पर दबाव रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित