मुंबई , अप्रैल 23 -- अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गुरुवार को 23 पैसे टूटकर 94.0150 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
रुपया 30 मार्च के बाद पहली बार 94 प्रति डॉलर से अधिक कमजोर हुआ है।
भारतीय मुद्रा में यह लगातार चौथी गिरावट है। इस दौरान यह 110.50 पैसे लुढ़क चुकी है। पिछले कारोबारी दिवस पर यह 34.50 पैसे टूटकर 93.7850 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी।
रुपये पर आज शुरू से ही दबाव रहा। यह 24.50 पैसे की गिरावट में 94.03 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और पूरे दिन कमजोर ही रहा। यह ऊपर 93.98 रुपये और नीचे 94.17 रुपये प्रति डॉलर तक गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित