रुद्रप्रयाग , मार्च 07 -- उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में आम जनमानस की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण करने के उद्देश्य से जिले के सभी तहसीलों में प्रथम अथवा तृतीय मंगलवार को तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मार्च से मई तक आयोजित होने वाले तहसील दिवस हेतु रोस्टर जारी किया है।

जिला अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए कहा निर्धारित रोस्टर के अनुसार आगामी 10 मार्च (मंगलवार) को उनकी अध्यक्षता में तहसील ऊखीमठ में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। वहीं 17 मार्च को मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील बसुकेदार में तहसील दिवस का आयोजन होगा। सात अप्रैल को अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में रुद्रप्रयाग में जबकि 21 अप्रैल को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जखोली में तहसील दिवस आयोजित की जाएगी। पांच मई को ऊखीमठ में मुख्य विकास अधिकारी तथा 19 मई को तहसील बसुकेदार में अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित