हरिद्वार , फरवरी 11 -- उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में पैसों के लेनदेन को लेकर दो किशोरों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद मंगलवार देर रात को अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि मच्छी मोहल्ला रोड निवासी एक किशोर के परिजन करीब 20 से 25 लोगों के साथ इमली रोड स्थित दूसरे किशोर के घर पहुंच गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और कुछ ही देर में जमकर पथराव शुरू हो गया। अचानक भड़की हिंसा से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दहशत के चलते आसपास की दुकानें तुरंत बंद हो गईं और लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। क्षेत्र में देर तक तनाव का माहौल बना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित