नयी दिल्ली , नवंबर 19 -- कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में पार्टी संगठन को और मजबूत बनाने के लिए दो अहम नियुक्तिया करते हुए वरिष्ठ नेत्री रीना बौरासी सेतिया को प्रदेश महिला कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया है।
पार्टी ने इसके साथ ही अवनीश भार्गव को प्रदेश कांग्रेस सेवा दल का मुख्य संगठनकर्ता भी नियुक्त किया है।
कांग्रेस महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दोनों पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव सर अपना काम शुरू करने के लिए कहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित