बेंगलुरु , फरवरी 10 -- रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (आरसीपीएल) ने तमिलनाडु की प्रमुख हेल्थ फूड कंपनी सदर्न हेल्थ फूड्स प्राइवेट लिमिटेड का अधिग्रहण कर लिया है।

कंपनी का प्रमुख ब्रांड 'मन्ना' पिछले दो दशकों से स्वास्थ्यवर्धक और पोषणयुक्त खाद्य उत्पादों के कारोबार में है।

इस अधिग्रहण के साथ मन्ना अब आरसीपीएल के फूड्स और स्टेपल्स पोर्टफोलियो का हिस्सा बन गयी है। इससे श्री अन्न आधारित और हेल्थ फूड श्रेणी में रिलायंस की मौजूदगी और मजबूत होगी। कंपनी के पोर्टफोलियो में पहले से उधैयम, इंडिपेंडेंस और एसआईएल जैसे ब्रांड शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित