नई दिल्ली , मार्च 04 -- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को रंगों का पर्व होली कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं के साथ उत्साहपूर्वक मनाया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को रंग-गुलाल लगाया, मिठाई खिलाई और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित