नयी दिल्ली , फरवरी 20 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एआई इंपैक्ट सम्मेलन में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा है कि यह षडयंत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के इशारे पर रचा गया था।
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "आज राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जो किया है, उसका आक्रोश पूरे हिंदुस्तान के युवाओं में है।" उन्होंने कहा कि इसमें चार लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है, जो युवा कांग्रेस के नेता हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित